सोनभद्र

धान की खेत मे लापता महिला का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में रविवार को एक लापता महिला का शव धान के खेत मे मिला है। पुलिस ने शनिवार को लापता का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि बीते दो अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे राजकुमारी 20 पत्नी अमिताभ निवासी जाबर मवेशी बांधने के लिए गई हुई थी। उसके बाद घर नही लौटी। दो दिनों तक काफी खोजबिन के बाद कोई जानकारी नही मिली तो परिजनों ने शनिवार को लापता का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया। परिजनों के साथ पुलिस खोजबीन कर ही रही थी। परिजनों ने रविवार की सुबह आबादी क्षेत्र से पांच सौ मीटर दूर धान की फसल में महिला का शव देखा। शव सड़े गले व गंधा रहे हालात में मिला। घटना की सूचना कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएसआई सुरेशचंद्र द्विवेदी, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय, एसआई श्यामलाल यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय जायसवाल सहित मय फोर्स मौजूद रहे। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App