सोनभद्र

सुपाचुआ गांव के जंगल में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय बेचन पुत्र दलशाह निवासी डडीहरा टोला सोढो थाना म्योरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले अपने ससुराल सुपाचुआ गया हुआ था।शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे सुपाचुआ गांव के जंगल में उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।परिजनों ने बताया कि बेचन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था। अब उसके पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे उनके भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App