सोनभद्र

बाढ़ पीड़ितों का जायजा लेने पहुंचे सोनभद्र एडीएम और तहसीलदार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता)
नगवां ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर में बाढ़ से काफी लोगों के मकान गिर जाने एवं फसल का भी काफी नुकसान हुआ है।कल देर रात तक मा.विधायक श्री भुपेश चौबे जी लगातार ग्रामीणों से संपर्क में रहे और उन्हें हर सम्भव मदद दिलाने का विश्वास दिलाये।
आज मौके पर जायज़ा लेने पहुंचे एडीएम श्री बागीश शुक्ला जी,तहसीलदार श्री अमित कुमार सिंह जी,बीडीओ श्री अनिल कुमार सिंह जी,विधायक प्रतिनिधि श्री विकास मिश्रा जी के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया।

बाढ़ पीड़ितों के रहने खाने की पूरी व्यवस्था के साथ ही साथ राशन कीट भी उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ विभाग,पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी अपना कैम्प लगा कर वहां मौजूद रही।
जिनका मकान गिरा है सर्वे कर कर उन्हें मुख्यमंत्री आवास दिलाया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह द्वारा बताया गया
सरकार इस संकट की घड़ी में रामपुर के लोगों के साथ खड़ी है।किसी भी व्यक्ति को किसी चीज की कमी नही होने दी जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App