सोनभद्र

प्रभागीय वनाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया

वनों के अवैध कटान रोकने के दिए निर्देश

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार ने म्योरपुर रेंज के अंतर्गत विभिन्न वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षों की सुरक्षा एवं रख-रखाव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण में गड़िया कंo नंo 11 (प्लांटेशन 2025), गड़िया कंo नंo 6 (2023), गड़िया कंo नंo 2 (ANR 2024 – 15 हेक्टेयर), गड़िया कंo नंo 7 (15 हेक्टेयर 2024), गड़िया कंo नंo 1 (20 हेक्टेयर 2024) एवं बगईनार कंo नंo 8 (2024) पर किए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की गई।प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार के अवैध कटान की घटना को तुरंत रोका जाए। वनाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए और स्थानीय लोगों को भी वनों की सुरक्षा में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।मौके पर रेंजर जबर सिंह यादव, विजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह यादव, बिहारी पांडेय, विद्या पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App