सोनभद्र

दुर्गा पूजा पंडाल में किया गया कन्या पूजन शाम की आरती में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख-

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत हरहोरी में बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के शुभ अवसर पर देवी स्वरूप कन्याओं के भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर देवी दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया।मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में नवमी तिथि को कन्या पूजन शक्ति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक माना जाता है कार्यक्रम का शुरुआत श्री दुर्गा पूजा सेवा

समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा चरण पखार कर तिलक लगाकर और आरती हुई।इसके बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। कन्याओं को उपहार स्वरूप,फल, मिठाई,चुड़ी, चुनरी और पुजन समाग्री भी प्रदान की गई तथा शाम की आरती में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड़ शामिल हुए तथा क्षेत्र में समृद्धि व खुशहाली की कामना की इस मौके पर श्री दुर्गा पूजा समिति हरहोरी के अध्यक्ष मुरली मनोहर यादव, उपाध्यक्ष मदनलाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, महामंत्री प्रमोद अग्रहरी, सचिव अनिल व समस्त समिति के पदाधिकारी, राम सुधार यादव, जसवंत यादव, जय प्रकाश समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App