सोनभद्र

कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में हवन के बाद कन्या पूजन के साथ जगह जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया।विशाल भंडारे में महाप्रसाद लेने के लिए पूरे दिन भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा।बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी,दूधहिया देवी मंदिर प्रांगण, बकरिहवा,इंजानी,जरहा अजीरेश्वर धाम, पिंडारी,नेमना,सिरसोती,डोडहर,रजमिलान,नकटू के पूजा पंडालों में पूजन अर्चन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बीजपुर बाजार स्थित पंडाल में मन्नू तिवारी व दुधहिया मंदिर प्रांगण में प्रियंका श्रीवास्तव के ग्रुप कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों का बेहतरीन आयोजन समा बांध रखा था श्रोताभक्त झूमने के लिए मजबूर हो गए।

इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह,धन्नजय शर्मा,शिवधारी गुप्ता,सन्दीप गुप्ता,इंद्रदेव सिंह,विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह,रविन्द्र गुप्ता, लल्लन सिंह,जशवंत सिंह,सीताराम शर्मा,विनोद गर्ग, परशुराम पाल, कमलेश के साथ समिति के पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स सभी पंडालों पर भ्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App