सोनभद्र

कमाने गए युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के बगबियानी टोला में बुधवार को कमाने गए युवक का शव पहुँचते ही कोहराम मच गया। मृतक युवक के भाई रामप्रसाद पुत्र त्रिवेणी सिंह बताते हैं कि बीते डेढ़ माह पहले कई लोगों के साथ कमाने के लिए अहमदाबाद गया हुआ था। ग्लोबल आरएमसी अहमदाबाद की कंपनी में काम करता था। काम करने के बाद कमरे पर लौटते समय 28 सितंबर की शाम को कंपनी के वाहन से ही जोरदार टक्कर लगने के बाद सड़क हादसे में पप्पू सिंह गोंड़ 30 वर्ष की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई। परिजनों ने एम्बुलेंस से शव को लेकर घर वापस आ गए। बुधवार को शव घर पहुँचते ही परिजनों ने एम्बुलेंस को खड़ा कर हंगामा करना शुरु कर दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शव को उतरवाया और एम्बुलेंस को मुक्त कर वापस भेजा। भाई रामप्रसाद ने बताया कि धान की रोपाई करने के बाद कमाने के लिए गया हुआ था। अपने पत्नी राजमणि देवी से कहा था कि दीपावली व छठ पर्व में अपने घर लौटने के बाद अपने बेटे व बेटी सुनैना 5 दीपक 4 खुशी 2 को नए कपड़ा व मिठाई लाने की बात बोला था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App