सोनभद्र

बबलू सिंह की पुण्यतिथि में निकले कैंडल मार्च में जब तक सूरज चांद रहेगा बबलू तेरा नाम रहेगा के नारो से गुजा रेणुकूट

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) बबलू सिंह की पुण्यतिथि में निकले कैंडल मार्च में जब तक सूरज चांद रहेगा बबलू तेरा नाम रहेगा के नारो से गुजा रेणुकूट। रेणुकूट नगर पंचायत रेणुकूट मंगलवार को शाम लगभग सात बजे पूरी तरह भावुक माहौल में डूबा रहा जब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर हजारों लोगों का सैलाब उनके आवास से कैंडल मार्च के लिए निकले जो हजारों के भीड़ देख लोगो के आखों में आंसू देखा गया और देर रात तक उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते रहे।

पूरा इलाका जब तक सूरज चांद रहेगा बबलू तेरा नाम रहेगा,बबलू सिंह अमर रहे और हत्यारों को फांसी दो जैसे नारों से गूंजता रहा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन व्यापारी छात्र सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों ने कहा कि बबलू सिंह का व्यक्तित्व सिर्फ एक जनप्रतिनिधि का नहीं बलिक आम जनता के सच्चे हितैषी रहे। उनके निधन ने नगर को अपूरणीयछती पहुंचाई है। जिससे भुलाया नहीं जा सकता बताया जाता है कि वर्ष 2019 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप उर्फ बबलू सिंह की हत्या बिहार से बुलाए गए शूटरो द्वारा करा दी गई थी इस जघन वारदात ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया था मामले में स्थानीय कई लोगो को गिरफ्तार किए गए थे लेकिन इतने वर्षों के बाद भी अदालत से फैसला नहीं आया है।

श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके आवास से विशाल केंडल मार्च निकाला गया था यह जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुलिस चौकी चौराहे तक पहुंचे हजारों की भीड़ जब मामबत्तियां जलाकर मार्च करती हुई निकली तो नगर की गलियां गम और आक्रोश दोनों से भर उठी। पुलिस चौकी चौराहे पर जन सैलाब ने बबलू सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नारे लगाते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App