सोनभद्र

आस्था चौबे बनी एक दिन की बीजपुर थाना प्रभारी जनता की समस्याएं सुन कराया समाधान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल कक्षा 12 की छात्रा आस्था चौबे सोमवार को एक दिन के लिए बीजपुर थाने का प्रतीकात्मक प्रभारी निरीक्षक बनी।इस दौरान एसएचओ की कुर्सी पर बैठ कर फरियादी सुनीता पत्नी रामनरेश निवासी डोडहर की समस्या को गम्भीरता से सुन कर तत्काल मौके पर ही समस्या का समाधान कराया।प्रतीकात्मक थाना प्रभारी आस्था चौबे ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बाजार में एक महिला का पैसे को लेकर हुए विवाद को गम्भीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर

निस्तारण कराया।आस्था चौबे के कुर्सी के बगल में बैठे प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के मंशानुसार महिला सुरक्षा,नारी सम्मान, शसक्तीकरण अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सांकेतिक रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी की कुर्सी पर बैठा कर उनके अंदर से छिपी प्रतिभा और झिझक को बाहर करना है।उन्हों ने कहा कि इसका प्रभाव समाज के अन्य बालिकाओं में सकारात्मक पड़ेगा।आस्था चौबे ने बताया कि वह अपने विद्यालय में विज्ञान वर्ग की प्रतिभावान छात्रा है इंटर के बाद नीट परीक्षा की तैयारी करेगी और भविष्य में डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है।

आस्था के पिता बीजपुर बाजार में एक व्यवसाई हैं।अंत मे विद्यालय की सैकड़ों बालिकाओं को थाना परिसर में कार्यालय एसएचओ आफिस मेश बैरक पुरुष महिला बंदी गृह सहित थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और सभी के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App