सोनभद्र

विंडमगंज में छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को भारतीय इंटरमीडिएट कालेज, विंढमगंज की कक्षा 12वीं की छात्रा रीता कुमारी पुत्री गुलाब चंद्र को एक दिन के लिए विं डमगंज थाने का कार्यभार सौंपा गया।

रीता कुमारी ने थाना प्रभारी का दायित्व संभालते ही फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मातहत कर्मचारियों को महिला मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही छात्रा ने महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इस दौरान रीता कुमारी ने कहा कि थाने का कार्यभार संभालना वास्तव में कठिन और जिम्मेदारी भरा कार्य है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह आयोजन मिशन शक्ति की उस भावना को साकार करता है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को नेतृत्व की प्रेरणा देकर उनके आत्म विश्वास एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि उनके सबसे नजदीक उनके माता-पिता होते हैं। हर बात अपनी माता, बड़ी बहन तथा विद्यालय में अपनी अध्यापिका से साझा करना चाहिए। किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल करें। इस उपनिरीक्षक शाहिद खान,मु.अहमद सिद्दकी , महिला कांस्टेबल आराधना यादव ,छात्रा रिंकी कुमारी,नूरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App