सोनभद्र

जेवर की साफ सफाई के बहाने गहने चोरी करने के आरोपी और बृजेश सिंह मे हुआ मुठभेड़ 2 आरोपी के पैर मे लगी गोली तमंचा कारतूस बरामद

अनपरा/सोनभद्र जेवर की साफ सफाई के बहाने गहने चोरी करने के आरोपी और बृजेश सिंह मे हुआ मुठभेड़ 2 आरोपी के पैर मे लगी गोली तमंचा कारतूस बरामद। सोने की चैन, सोने का कड़ा,सोने की अंगूठी सोना साफ करने का केमिकल पाउडर बरामद।

अनपरा निवासी सुनीता पत्नी अनुपम निवासी अनपरा मार्केट के घर दिन में व्यक्ति बाइक से आए और सोने के गहनें की साफ सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुए गहनें चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 153/2025 धारा 318(4), 305 (a) बी एन एस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व मे अनपरा एसएचओ बृजेश सिंह मय हमराही दुल्ला पाथर मध्य अनपरा से कुबरी पहाड़ी जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी कि 2 बाइक पर 4 लोग सवार आते हुए दिखे, रोकने पर भागते हुए गिर गए और बदमाशों नें पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमे 4 आरोपी से 2 आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। चारो आरोपी को घटनास्थल से 2 देसी तमंचा, 2 जिंदा कारतूस,2 खोखा कारतूस, 1 सोने की चैन, 2 सोने का कड़ा, 1 सोने की अंगूठी व सोना साफ करने का केमिकल पाउडर के साथ आरोपी को मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया है। दोनों घायल आरोपी सिकंदर कुमार पुत्र किशन लाल निवासी समेली कुरसेला कटिहार, अमरदीप पुत्र दिनेश प्रसाद निवासी समेली कुरसेला कटिहार को ईलाज हेतु चिकित्सालय लाया गया जहा उसका ईलाज चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01. सिकंदर कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम समेली कुरसेला कटिहार
02. अमरदीप पुत्र दिनेश प्रसाद निवासी समेली कुरसेला कटिहार
03. रविंद कुमार पुत्र बिल्लो प्रसाद निवासी समेली थाना कुरसेला कटिहार
04. विपिन कुमार पुत्र धनिक निवासी भुआ परवल रूपौली

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संतोष कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 धर्म नारायण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 राजेंद्र सोनकर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 आनंद मोहन थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 कमलेश यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
8. हे0का0 पंकज यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
9. का0 शशि भूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
10. का0 अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App