सोनभद्र

गड्डो में तब्दील हुआ आश्रम मोड़ मुख्य मार्ग, बढ़ी दुर्घटना की संभावना

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के आश्रम मोड़ मार्ग इन दिनों सड़क गडडो में तब्दील हो गया है। स्थानीय राहगीर,ग्रामीण और इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहनों सहित बड़े वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। आश्रम मोड तिराहे पर और उससे आगे 100 मीटर की दूरी पर इन दिनों सड़क गड्डो में तब्दील होने के कारण वाहनों की दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ रही है। जहां दो पहिया वाहनों को जाने में दिक्कतो का सामना उठाना करना पड़ रहा है, एवं स्थानीय ग्रामीणो को आश्रम मोड पैदल जाने से कतराने लगे हैं कभी भी उनके साथ दुर्घटनाएं हो सकती हैं।ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही माह पूर्व इन सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया था।बावजूद इसके बरसात खत्म होते ही यह सड़क गड्डो में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मानक के अनुसार मटेरियल न डालने के कारण यह सड़क गड्डो में तब्दील हुई है,अगर मानक के अनुसार सड़क बनाई गई होती तो सड़क की लाइफ बढ़ जाती।स्थानीय ग्रामीण विशाल अगृहरि,सौरभ मद्धेशिया,मनीष सिंह,आदित्य,उमेश,संजय,देवेन्द्र सिंह,सीके राय,मुकेश,विनित मोदनवाल बबलू पनिका,विजय मद्धेशिया सहित यहां के निवासियों ने संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द ही सड़क मे हुए गड्डो को भरवाने सहित मरम्मत करवाने की मांग की है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App