सोनभद्र

सोलर स्ट्रीट लाइट के खराब होने से ग्रामीणो एवं राहगीरो को हो रही है परेशानी

बीते एक साल से अधिक समय से खराब पड़ी हुई है सोलर स्ट्रीट लाइट

— स्थानीय ग्रामीण एवं स्टेशन जाने वाले यात्रियों को होती है कठिनाइयां

म्योरपुर (सोनभद्र)विकास अग्रहरि

विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रनटोला के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यात्री सेड के निकट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर बीते एक साल से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद अभी तक स्ट्रीट लाइट नही बन सकी।इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं यात्रियों में रोष व्याप्त है।ग्रामीणो ने बताया कि पूर्व के बीडीओ म्योरपुर लालजी शुक्ला को पत्र देकर सोलर स्ट्रीट लाइट को बनवाने की मांग की गई थी लेकिन वह ठंडे बस्ते में चला गया और उनका ट्रांसफर भी यहां से अन्न जगह हो गया।युवा ग्रामीण एवं बुजुर्गों ने बताया कि शाम होते ही उन्हें विषैले जीव-जंतु के काटने का डर सताने लगता है। इन दिनों जहां म्योरपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत में विषैले जीव जंतु जैसे सांप, बिच्छु के काटने की घटनाएं सामने आ रही है,उसी को देखते हुए इन्हें भी भय सता रहा है कहीं इनके बच्चों, महिलाओं और इनके माता पिता एवं राहगीरो को भी इस घटना से गुजरना न पड़े,अन्यथा बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएंगी।
एक ओर जहां आज के दौर में महंगाई अपने चरण सीमा पर है,लोग रोजगार के लिए दर-दर की ढोकरे खाने को मजबूर हैं ,वहीं दूसरी ओर अगर इस तरह की घटनाएं उत्पन्न हो जांएगी तो उनकी जेब ढीली हो जाएंगी,यही नही उनके साथ एक झटिल समस्या खड़ी हो जाएगी। इसी सबको देखते हुए स्थानीय ग्रामीण हीरालाल.भारती, मानिकचंद,छोटु (बाबा),गोविंद यादव,सूरजखरवार,सीताराम,प्रमिलादेवी,पुष्पादेवी,राजकुमारी,पंकज,अरविंद,प्रेमप्रकाश,दीपक,अर्जुन,अंतलाल,छोटेलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी से सोलर स्ट्रीट लाइट को बनवाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App