सोनभद्र

सिलाई एवं कढाई प्रशिक्षण पाकर सोनभद्र की जनजातीय महिला बनेंगी सशक्त

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी में जनजातीय उप-योजना के तहत बनवासी सेवा आश्रम, गोविंदपुर, सोनभद्र के सहयोग से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के 15 अनुसूचित जनजातीय महिलाओ का विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 26 और 28 सितंबर को महिलाओं द्वारा वस्त्र निर्माण एवं डिजाइनिंग विषय पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना था।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संस्थान द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं, साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, प्रमाणित बीज और तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाती है।

प्रशिक्षण के समापन पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ मंगला राय, डॉ सुधाकर पांडे, एडीजी, बागवानी एवं संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने सभी 15 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सुदर्शन मौर्या, डॉ. विकास सिंह, डॉ. के.के. गौतम, रिद्धि वर्मा और अजय कुमार यादव ने सह-समन्वयक की भूमिका निभाई। अंत में परियोजना समन्वयक डॉ. नीरज सिंह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App