सोनभद्र

बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पड़कर की कार्रवाई।

विंढमगंज सोनभद्र(सुमन गुप्ता

विंढमगंज सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर व मालिया नदी से सटे गांव में अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इसी क्रम में आज सुबह एक स्वराज ट्रैक्टर युपी 64 एआर 1083 से अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पोलवा ग्राम पंचायत में आईटीआई के पास से स्थानीय उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर समेत ड्राइवर राजू कुमार पुत्र श्याम निवासी महुली को पकड़ कर धारा 207 एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को विधिक कार्रवाई के लिए अवगत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नदी के किनारे बसने वाले ग्राम पंचायत के निवासियों के द्वारा निजी ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन व परिवहन करने की सूचना अक्सर मिला करती थी इसी क्रम में आज सुबह उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह की टीम के द्वारा गस्ती के दौरान पोलवा ग्राम पंचायत में स्थित आईटीआई कॉलेज के पास से अवैध बालू का परिवहन कर रहा उक्त ट्रैक्टर समेत ड्राइवर को पकड़ लिया गया है जिस पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को कठोर विधि करवाई करने के लिए अवगत कराया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App