सोनभद्र

12 अक्टूबर तक हर हाल मे करा ले पंजीयन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के अन्तर्गत पंजीयन शुल्क एवं देय कर में प्रदान की जा रही शत-प्रतिशत छूट 13 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।

एआरटीओ ने इलेक्ट्रिक वाहन विक्रेता के प्रोपाइटर प्रबंधक पत्र भेजकर अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के अन्तर्गत पंजीयन शुल्क एवं देय कर में प्रदान की जा रही शत-प्रतिशत छूट 13 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। जिस क्रम में सूचित करते हुए कहा कि में 13 अक्टूबर तक विकीत समस्त वाहनों का पंजीयन अनुमोदन 13 अक्टूबर तक ही किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त वाहन जिसका आप द्वारा एप्लीकेशन जारी कर दिया गया हो, का पंजीयन अनुमोदन 12 अक्टूबर तक किसी भी दशा में कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा वाहनों पर देय पंजीयन शुल्क एवं कर जमा कराने का उत्तरदायित्व वाहन विक्रेता का होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App