सोनभद्र

एक दिन समाज के लिए- मेरा गाँव, मेरा अभिमान कार्यक्रम का आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद सीएसआर की पहल एक दिन समाज के लिए “मेरा गाँव, मेरा अभिमान” कार्यक्रम शनिवार को कंपोजिट विद्यालय,नेमना में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद और श्रीमती शिखा श्रीवास्तव अध्यक्षा वर्तिका महिला मंडल समिति ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय नेमना के छात्रों को 210 स्टडी टेबल और हाइजीन किट वितरित की गई।कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं,जिसने कार्यक्रम को और आनंदमय बना दिया। एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट(एमएमयू)के चिकित्सकों ने बच्चों को स्वच्छता और हाइजीन के महत्व के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।अतः आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त उन्होने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुये शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक (अनुरक्षण-एडीएम),मुख्य चिकित्साधिकारी,मानव संसाधन प्रमुख,एनटीपीसी रिहंद के अन्य अधिकारीगणों के साथ-साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि-नेमना,कंपोजिट विद्यालय नेमना की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद की समाज सेवा में निरंतर योगदान और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App