सोनभद्र

म्योरपुर में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, भक्ति भावना में लीन हुए श्रद्धालु

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)शारदीय नवरात्र शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। सभी जगहों पर कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है। म्योरपुर कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से आचार्य अजीत पांडेय के नेतृत्व में 251 महिलाओं ,कन्याओं के साथ जटखेर नदी से जल उठाकर कस्बे का भ्रमण करते हुए ग्राम देवता के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश की स्थापना कर पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई। वहीं ज्यादतर घरों में भी कलश स्थापना के साथ लोग भक्ति भावना में लीन हो गए हैं। शारदीयनवरात्र के मौके पर भक्तों के जयकारा के साथ नवरात्रि के प्रसिद्ध भजनों से पूरा ग्रामीण क्षेत्र गुंजायमान हो गया है।कलश यात्रा में दीपक सिंह, जितेन्द्र केशरी,आलोक अग्रहरी,सुनील अग्रहरि, अमित रावत,विरेन्द्र सोनी,बिहारी गुप्ता, सुजीत अग्रहरी,संजय अग्रहरि, रामाशंकर गुप्ता, बसंतलाल पासवान, रितिक केशरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App