सोनभद्र

बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कौशल एवं दक्षता पहचान कार्यक्रम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) र एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान की पहले एवं दूसरे सत्र में प्रतिभाग कर चुकी बालिकाओं के लिए कौशल एवं दक्षता पहचान कार्यक्रम तथा परामर्श सत्र का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र में किया गया, जिसमें कुल 155 बालिकाओं नें प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने अपने संबोधन में बालिकाओं को निरंतर सीखने, कौशल विकास तथा एनटीपीसी की उत्कृष्टता की संस्कृति से जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित संस्था एपटेक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में एपटेक लिमिटेड दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने बालिकाओं की काउन्सलिंग करते हुये उनका डीएमआईटी एवं साइकोमेट्रिक परीक्षण किया। इस परीक्षण के आधार पर बालिकाओं की क्षमता एवं प्रतिभा का मूल्यांकन कर उनके कैरियर हेतु परामर्श दिया गया।

अपने उद्बोधन में परियोजना प्रमुख नें बालिकाओं को संबोधित करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनकी दिलचस्पी किस क्षेत्र में है तथा उनकी क्षमताएँ किस दिशा में हैं जिससे वे अपने जीवन को संवार सकते हैं। उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध करते हुये उन्होने कहा कि आप सभी बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाएँ और उन्हें उनके सपनों की मंजिल प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने दें । मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यक्रम के बाद बच्चों को अपने भविष्य के बारे में और स्पष्ट दृष्टि और दिशा मिलेगी ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मानव संसाधन प्रमुख तथा केन्द्रीय कार्यालय से आए उप महाप्रबंधक (सीएसआर) के साथ साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App