सोनभद्र

राम जानकी मंदिर में कलश यात्रा के साथ नवरात्र का पाठ प्रारम्भ


विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्री राम जानकी मंदिर व बाबा डीहवार के प्रांगण से आज नवरात्रि के प्रथम दिन बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर जय माता दी जय माता दी प्रेम से बोलो जय माता दी के मधुर गीतों के साथ सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुषों का काफिला कलश यात्रा लेकर निकला, कलश यात्रा मेन रोड से होते हुए हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मुडिसेमर तिराहा से चलकर मुडिसेमर ग्राम पंचायत में स्थित शिव मंदिर से सटे निरंतर बहने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर पंडित नंदलाल तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ जल भर गया, तत्पश्चात यह कलश यात्रा बंधु नगर, नाई बस्ती, कुशवाहा बस्ती, सीता मोड, मां काली मंदिर रोड, बैंक रोड, सब्जी मंडी, साहू चौक से होते श्री राम मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष कलश की स्थापना की गई। इस मौके पर यजमान कृष्णा विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान तारा देवी, कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सैकड़ो महिला पुरुषों के साथ मौजूद रहे। मौके पर मौजूद कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन सुख शांति बनाए रखने के लिए श्री राम जानकी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा के नौ रूपों का इस नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जाएगा, साथ ही साथ प्रतिदिन इलाके से आने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ संध्या आरती होगी, संध्या आरती के पश्चात महाप्रसाद लेकर लोग अपने घरों को जाएंगे। इस मौके पर राजू गुप्ता, सुमन गुप्ता, ओपी यादव, राजकमल गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, कार्तिक चंद्रवंशी, चंदन मौर्य, रोशन गुप्ता, उदय जायसवाल के साथ-साथ स्थानिक प्रशासन पूरी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App