सोनभद्र

कलश स्थापना के साथ नौ दिनों का अनुष्ठान शुरू मंदिरों में उमड़ी भीड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय ब्रत अनुष्ठान पूजापाठ शुरू होगया।श्रद्धालु भक्त अपने अपने घरों में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किए वहीं क्षेत्र के सेवकाडॉड, बकरिहवाँ, जरहा अजीरेश्वर धाम, इंजानी, दूधहिया माता मंदिर परिसर, बीजपुर सब्जी मंडी पूजा पंडाल, एनटीपीसी शिव मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर, नेमना, पुनर्वास बीजपुर, शांतिनगर, कांट्रेक्टर कालोनी, डोडहर, सहित अनेक स्थानों पर सजे पूजा पंडाल में विधिविधान के साथ सोमवार सुबह कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती पाठ आरम्भ किया गया।

इस दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। बताते चले कि क्षेत्र के बीजपुर बाजार सब्जी मंडी में जीवंत रामलीला का जहाँ मंचन आरम्भ हुआ हैं। अन्य कई स्थानों पर पंडाल में प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाया जाएगा इलाके में भीड़ भाड़ को देखते सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस सचल दस्ता को सक्रिय रहने का निर्देश दिया और सड़क किनारे जो भी मांस,मछली की दुकाने हैं उनको बन्द करने का आदेश दिया हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App