सोनभद्र

विंडमगंज में नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज क्षेत्र के बुटबेढवा ग्राम पंचायत में स्थित रामलीला फड़ प्रांगण मे राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह व वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने पूजन और फीता काटकर किया गया। धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला के प्रथम दिन बिहार राज्य से आए रामलीला मंडली के कलाकारों के द्वारा नारद मोह का मंचन देर रात्रि किया गया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही सौभाग्य शाली है विंढमगंज क्षेत्र जो भगवान श्री राम के लीलाओं का मंचन कराकर अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए वचनबद्ध है जो प्रभु श्री राम का नहीं वह किसी काम का नहीं आप सभी लोग पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में नवरात्रि का महापर्व पूरे निष्ठा के साथ करें आपकी हर मनोकामना आवश्यक पूरी होगी, बीजेपी नेता रामेश्वर राय ने कहा कि मेरा जन्मस्थली ही यही है मुझे आज इस रामलीला फड में हो रहे रामलीला को देखकर अपना बचपन याद आ रहा है मैं भी कभी इसी स्थान पर घर से बोरा बिछा कर रामलीला देखा करता था आप सभी लोग भगवान श्री राम के अपना आदर्श मानते हुए पूजा आसन करें। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता डा गौरव सिंह डाक्टर राकेश दिलीप पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, राकेश केशरी, अशोक जायसवाल ग्राम प्रधान तारा देवी संजय गुप्ता सुमित राज उदय जायसवाल सुमन गुप्ता नंदलाल तिवारी राजू गुप्ता ओमप्रकाश रावत कार्तिक चंद्रवंशी राजकमल चंदन मौर्य रोशन गुप्ता सहित दर्जनों रामलीला कमेटी के लोग शांतिपूर्ण व्यवस्था को बनाए रखने में लग रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App