सोनभद्र

सोनभद्र के पिकनिक स्पाट मुक्खा फाल मे 3 व्यक्ति डूबे पुलिस एनडीआरएफ रेस्क्यू मे जुटी

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) सोनभद्र के पिकनिक स्पाट मुक्खा फाल मे 3 व्यक्ति डूबे पुलिस एनडीआरएफ रेस्क्यू मे जुटी। बुद्धु बैगा पुत्र गोटई बैगा निवासी मरुवट शिवद्वार घोरावल ने बताया कि उनका छोटा भाई श्रीराम पुत्र गोटई जो गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ काम से परसीया गये थे, वापस आते समय मुक्खा फाल में पानी का बहाव तेज होने के कारण उनका भाई पानी में डूबकर लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबिन करने के पश्चात नही मिले।

घोरावल एसएचओ शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि चार युवको (विशाल पटेल, शिवम, राहुल पटेल, व इंद्रजीत पटेल) द्वारा राबर्ट्सगंज से थाना घोरावल अन्तर्गत पिकनिक स्पाट मुक्खा फाल पर घूमने के लिये गये थे कि मुख्खाफाल में चारो तरफ से पानी से घिरे टीले पर खाना पीना बनाकर इंज्वाय कर रहे थे कि गेट खुल जाने से पानी का बहाव तेज हो गया जिससे बाहर निकलते समय दो युवक राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल निवासी नई बाजार थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 2. इंद्रजीत पटेल पुत्र राम अचल पटेल निवासी नई बाजार थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पानी में डूबकर लापता हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों व्यक्तियों की खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App