सोनभद्र

विषैले जंतु के काटने 11 वर्षीय छात्रा की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) अमवार चौकी क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी में विषैले जंतु के काटने से एक 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। रविवार को सीएचसी पहुँचे पुनर्वास कॉलोनी की नेहा कुमारी 11 पुत्री राम अवतार को देखते चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब चार बजे पुनर्वास कॉलोनी में नेहा अपने घर के बकरियों को लेकर चराने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान उसके पैर में विषैले जंतु ने काट लिया। कुछ देर में नेहा के पैर में दर्द होने लगा। कटे हुए पैर से ब्लड निकलने लगी। नेहा ने सभी जानकारी अपने परिजनों को दी लेकिन लापरवाही बरतते हुए घर के जिम्मेदार परिजनों ने रात भर ओझाई कराते रहे। रविवार की सुबह 8 बजे तक नेहा बात चीत करती रही। और पीने के लिए पानी मांगने लगी। परिजनों ने लगभग पौने दस बजे सीएचसी दुद्धी लाएं। जहाँ चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉ आलम ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दिया। अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने सीएचसी दुद्धी पहुँच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App