सोनभद्र

विभिन्न मांग को लेकर रसोइया संघ ने किया बैठक

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक संसाधन केंद्र पर रविवार को माध्यमिक भारतीय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन संघ ने विभिन्न मुद्दों पर बैठक किया। रसोइया संघ ने रसोईया संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कबूतरी देवी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। सम्बोधित करते हुए उषा गुप्ता ने कहा रसोइयां और सहायकों की दयनीय स्थिति है। रसोइयां कई वर्षों से काम कर रही हैं। रसोईया संघ की महिलाओं ने कहा कि एमडीएम कर्मियों को वेतन में तत्काल वृद्धि, न्यूनतम वेतन 26000 प्रतिमाह, सभी मिड डे मिल कर्मियों को पेंशन ग्रेच्युटी प्रोविडेंट फंड मेडिकल सुविधा और कर्मचारी राज्य बीमा निगम सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ, कर्मचारियों का स्थाई या पक्का कर्मचारी बनाए जाने की मांग, 12 महीने का मानदेय साल में 12 महीने का भुगतान की मांग, रिटायरमेंट के लाभ चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था ठेके पर कार्य न देने की मांग किया। रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक तैयब अंसारी, ज्ञानती, फूलवन्ती देवी, भागवंती, कौशल्या, पार्वती, मानकुँवर, फुलबस, तारा देवी, सुशीला देवी, सुखदेव, सुखनी देवी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App