सोनभद्र

सुल्तानपुर प्रांतीय ज्ञान मेला में सोनभद्र के 28 छात्रों ने किया प्रतिभाग

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के निर्देशन में केशव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायंग मझवारा सुलतानपुर में संपन्न हुआ । सोनभद्र से 28 लोंगो प्रतिभाग किया। सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी 12, सरस्वती शिशु मंदिर विंढमगंज 8, सरस्वती शिशु मंदिर कोन 5 सरस्वती शिशु मंदिर चोपन से दो व सरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज 1 ज्ञान विज्ञान मेला एवं प्रश्न मंच में अपने-अपने मेधा का परिचय दिए। महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी सोनभद्र से सुहाना कुमारी कक्षा अष्टम कला में अहिल्याबाई होल्कर का चित्र बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त की। वहीं वैदिक गणित प्रश्न मंच में भैया प्रतीक चौबे, भैया राज और नवीन भैया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये । विज्ञान प्रदर्शनी में भैया सुधाकर मिश्रा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रयोग में बहन चांदनी द्वितीय स्थान प्राप्त की। विज्ञान पत्र वाचन में बहन वैष्णवी कक्षा अष्टम तृतीय स्थान प्राप्त कीं। शिशु वर्ग के विज्ञान प्रदर्शनी बल के प्रकार पर आधारित प्रदर्श में भैया अभ्यांश द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गणित पत्र वाचन में भैया अंकित द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विंढमगंज से यश कुमार बाल वर्ग से विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान एवं यश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त वाले भैया बहन लखीमपुर खीरी में क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला में प्रतिभा करेंगे। प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में एवं प्रतिस्पर्धा में दुद्धी से अनिल तिवारी प्रधानाचार्य राजू जी वरिष्ठ आचार्य एवं सोनाली जी आचार्या बहन कोन से दिलीप जी प्रधानाचार्य ,विंढमगंज से मनोज पांडे वरिष्ठ आचार्य, शाहगंज से अभिषेक जी प्रधानाचार्य एवं चोपन से पूनम देवी आचार्या के संरक्षण में छात्रों ने प्रतिभाग किये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App