सोनभद्र

अंबिकापुर-रेणुकूट रेल लाइन परियोजना को आम बजट में शामिल करने की मांग

रेणुकूट सोनभद्र(रामकुमार गुप्ता)

सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने अंबिकापुर रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को आगामी आम बजट में शामिल करने की मांग को लेकर,अंबिकापुर प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात की।डॉ मिश्र ने दुरूह और पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए इस रेल लाइन परियोजना को बहु उपयोगी और वाराणसी से सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे थे। अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग के लिए प्रयासरत,सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने उनसे मुलाकात कर भारत सरकार के आगामी आम बजट 2026- 27 में अंबिकापुर रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को शामिल करने का प्रस्ताव,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रेषित करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित आग्रह पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ मिश्र ने इस रेल परियोजना और इसकी स्वीकृति के लिए किया जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी रायपुर से मार्ग के माध्यम से सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के जुड़ने पर न केवल दोनों प्रदेश के लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा, बल्कि सामाजिक,सांस्कृतिक, व्यापारिक, धार्मिक संबंध और मजबूत होंगे। रोजगार और पर्यटन के अवसर का सृजन भी होगा इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इस रेल लाइन को मूर्त रूप देने के लिए वे समुचित पहल करेंगे। रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि इस रेल लाइन के पिछले सर्वे में इसका रेट ऑफ़ रिटर्न लगभग 14 प्रतिशत और अक्टूबर 2023 में संपन्न फाइनल लोकेशन सर्वे में इकोनॉमिकल इंटरनल रेट ऑफ़ रिटर्न 19.5 प्रतिशत है जो रेलवे के नई रेल परियोजनाओं के लिए निर्धारित मानकों के सर्वथा उपयुक्त है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट में स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी रेल से संबंधित केंद्र को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन को शामिल कर प्रेषित करने से,निश्चित रूप से इसकी स्वीकृति की दिशा में निर्णायक कदम होगा।
चर्चा के दौरान ZRUCC सदस्य मुकेश तिवारी,पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एस के त्रिपाठी, रेल संघर्ष समिति के चंद्रशेखर तिवारी, कैलाश मिश्रा, मंगल पाण्डेय, शिवेश सिंह, अंचल ओझा, जितेंद्र सिंह, योगेश सोनी, सुभाष गुप्ता, शैलेश सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App