सोनभद्र

ग्रामीणो ने की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
स्थानीय विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही से लेकर किरवानी तक सड़क निर्माण की मांग गांव के ग्रामीणो ने की है।ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम पंचायत खैराही मे स्व सोमनाथ के घर से लेकर ग्राम पंचायत किरवानी निवासी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद के घर तक की सड़क का बहुत ही बुरा हाल है। ग्रामीणो का कहना है कि इस सड़क में कई बार दुर्घटनाएं होने से लोगों के पैर हाथ टूट चुके हैं,जिसको देखते हुए आए दिन अन्न दुर्घटनाएं भी होने की संभावना बढ़ गई है।सड़क निर्माण कार्य मांग को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए जनहित एवं लोकहित में सड़क बनवाने की मांग की है।जिसको लेकर गांव के अन्य ग्रामीण सूरज, जब्बार खाॅ,सत्तार, आशा देवी,अशोक,अमरिका,सावित्री देवी,आयुष,जनार्दन दुबे,दिनेश,मेराज खां आदि लोगो ने भी मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य हो जाए जिससे आम नागरिक,छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को रोड पर जाने एवं आवागमन मे दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App