सोनभद्र

आश्रम मोड़ में हाईमास्ट लाइट चालू करवाने की मांग, स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवियों ने की अपील

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के आश्रम मोड़ पर बीते छह महीनो से अधिक समय से हाई मास्ट लाइट बंद पड़ी हुई है। स्थानीय दुकानदारों सहित समाजसेवियों ने बताया कि हाई मास्ट लाइट खराब होने की वजह से इन दोनों बरसात का मौसम खत्म ही हुआ है, लेकिन रात में विषैले जीव जंतुओं जैसे सांप,बिच्छु के दुकान के अंदर आने का खतरा शाम होने के बाद किसी भी समय बना रहता है। विकासखंड म्योरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतो में इन दिनों सांप काटने का मामला हर सप्ताह आता ही है। इन विषैले जीव जंतुओं के काटने से जहां लोगों की मृत्यु हो जाती है एवं अगर लोग जीवित भी रहते हैं तो कई तरह की परेशानियां होती हैं। स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवीयो ने बताया कि पं गोविंद वल्लभ पंत जी की प्रतिमा के पास लगा हाई मास्ट लाइट हिंडालको रेणुकूट की तरफ से कुछ वर्षो पूर्व लगवाया गया था,जो बीते छह महीने से अधिक समय से ऊपर हो गया हैं लेकिन यह रात के समय बंद रहता है, जिसकी वजह से स्थानीय दुकानदार एवं छोटे बच्चे,महिलाएं ,बुजुर्ग आदि लोग जो की यहां पर शाम के समय में अपने रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए इस मार्केट में आते है।आपको बताते चलें कि आश्रम मोड़ का तिराहा छह ग्राम पंचायत को जोड़ता है, इन ग्राम पंचायत में निवास करने वाले लोगों का यह मुख्य बाजार है। बावजूद इसके अभी तक हाई मास्क लाइट चालू न होना यह यहां के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।स्थानीय ग्रामीण विशाल,सौरभ,मो इलियास, बबलू,विनीत,शाह मोहम्मद,मुकेश,मो इस्माइल,छोटू दुबे (बाबा),संजय,अशोक,केशव,विजय आदि लोगो ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इसे बनवाने अथवा नया लगवाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App