सोनभद्र

एचजीवीएस.राष्ट्रीय पुरस्कार-2025: युवा जोश और जज्बे का भी होगा सम्मान

मुंबई महानगरी में होगा आयोजन,दिखेगी विश्वकर्मा समाज की एकता और प्रतिभा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विश्वकर्मा समाज के युवाओं के जुनून और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए। *’एच.जी.वी.एस. राष्ट्रीय पुरस्कार-2025′ में उनको भी शामिल किया जा रहा है।* यह समारोह सिर्फ समाज के नायकों के लिए पुरस्कार वितरण ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के उत्साह, संघर्ष और सफलता का भी उत्सव होगा। इस आयोजन में देश भर से चुने हुए युवा और छात्र-छात्राएं भी पुरस्कृत होंगे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। एच जी वी एस राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन युवाओं के लिए भी काम कर रहा है जो कमजोर आर्थिक स्थिति और समुचित सुविधा न होने के बाद भी, परिवार तथा देश के लिए समर्पित है और अपने जोश और जज्बे से समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं।सुदामा विश्वकर्मा और वी के विश्वकर्मा ने बताया कि _*इनमें मिस यूनिवर्स जैसी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाली शख्सियत से लेकर युवा भारत कोकिला, युवा फिल्मी हस्तियां, युवा साइंटिस्ट, और युवा एथेलिट भी शामिल होगे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से विश्वकर्मा समाज और देश का गौरव बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त, देश की सेवा में लगे युवा ऑफिसर, अपनी कला से मन मोह लेने वाले युवा कलाकार, और आध्यात्मिक क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त करने वाले युवा धर्माधिकारी भी इस सम्मान के हकदार हैं।*_
यह समारोह उन सभी युवाओं और छात्रों के लिए भी खुला है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। और अपना दर्द अपना अहसास अंतरराष्ट्रीय मंच पर *युवा आवाज* बनकर प्रस्तुत करना चाहते है।_*अपना प्रतिनिधित्व स्वयं करना चाहते है।*_ इसी भावना को प्रोत्साहित करने के लिए, एच.जी.वी.एस. ने सभी क्षेत्रों के युवाओं के लिए पुरस्कार समारोह में सीट छूट के साथ उपलब्ध कर रहा है। साथ ही, छात्रों के लिए भी विशेष छूट दी जा रही है ताकि वे इस प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बन सकें। बताया कि इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया 21 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने और अपनी सीट बुक करने के वेबसाइस पर अपनी सीट स्वयं बुक कर सकते हैhttps://www.hgvsindia.com यह मौका उन सभी युवाओं के लिए है जो देश के भविष्य के निर्माता हैं और अपना प्रतिनिधित्व खुद करेंगे।*
बताया कि 21 सितंबर से 30 सितंबर तक आन लाइन सीट सुरक्षित कर सकते है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App