सोनभद्र

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: म्योरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्रवण गोड़ ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, मरीजों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।उक्त स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीज लाभांवित हुए। शिविर में जिले से आए तमाम स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और आवश्यक दवाएं दी।शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रत्याशी भाजपा दुद्धी विधान सभा श्रवण गोड़ ने फीता काटकर किया।श्रवण गोड़ ने शिविर में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं बाबत चिकित्साधीक्षक डा० पीएन सिंह से जानकारी ली।इस दौरान शिविर में मौजूद मरीजों से सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली और सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरीत किया गया।ए सी एम् ओ डा० प्रेमनाथ,डा० शिशिर श्रीवास्तव,डा० संजीव बिंद,डा० अंकित राज सिंह,डा० निधी सिंह,डा० मयंक आदर्श, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राय, अजय चौहान, वीरेंद्र कुमार सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App