सोनभद्र

ग्राम पंचायत आरंगपानी में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता संपन्न

सोनू गुप्ता बने फाइनल विजेता, मुख्य अतिथि ने दिया नगद पुरस्कार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी अखाड़ा समिति द्वारा क्षेत्रीय कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हजारों हजार लोग शामिल हुए और सैकड़ो पहलवानों ने अपने कलाकार प्रदर्शन किया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जनक धारी गोड

उपस्थित रहे ,कार्यक्रम के संयोजक एवं युवा समाजसेवी राजू गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष किया जाता है और यहां पर दूर दराज के सैकड़ो पहलवान उपस्थित होकर के अपने कल का प्रदर्शन करते हैं ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक राजू गुप्ता हरिप्रसाद सलबंधी ,भगवान दास गुप्ता ,रामपाल खरवार ,रामबाबू खंजर, डॉ रविकांत पनिका, ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल , ब्रह्मदेव प्रसाद ,कुंज बिहारी, एडवोकेट संतोष कुमार, रामकेश सरुता ,अनवर हुसैन ,चरकू भास्कर रामरति पोया,गिरधर गोपाल, राम लखन गोड उत्कर्ष गुप्ता, संतोष कुमार शिक्षक आदि हजारों हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए ,फाइनल मुकाबला सोनू गुप्ता खजुरी और रामा

यादव लोबन्द के बीच हुआ , जिसमें सोनू गुप्ता विजय हुए और उन्हें मुख्य अतिथि के हाथों नगद पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार दिया गया ,मुख्य अतिथि ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए ,हार जीत तो लगा रहता है ,इससे शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, ग्रामीण क्षेत्रों में यह आयोजन एक सकारात्मक सोच उत्पन्न करता है, जिससे यहां के खिलाड़ी निकल करके प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके,

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App