सोनभद्र

अजीरेश्वर धाम में 101 शिक्षकों, पत्रकारों व अन्नदाताओं का हुआ सम्मान समारोह

—- अजीरेश्वर धाम पर 101 शिक्षकों का हुआ भब्य सम्मान मुक्त कंठ से हुई प्रसंशा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)श्री विश्वकर्मा जी के जन्म जयंती अवसर पर अजीरेश्वर धाम जरहा के सभागार में शुक्रवार को भब्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मेसर्स बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेट विन्ध्यनगर के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल सपत्नी श्रीमती सुलोचना सिंह बघेल सह अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव के करकमलों द्वारा दुद्धि बभनी तथा म्योरपुर ब्लाक के बिभिन्न स्थानों से आमंत्रित सेवानिवृत और निजी बिद्यालयों के बर्तमान शिक्षक प्रबंधक सहित परिषदीय बिद्यालयों से आए कुल 101 शिक्षकों तथा क्षेत्र के पत्रकारों अन्नदाताओं को बारी बारी से तिलक लगाकर माल्यापर्ण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंच पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विन्ध्यनगर से पधारे बरिष्ट ब्यवसाई एच डी गर्ग ने धार्मिक और सामाजिक आयोजन कराने के लिए लकड़ी के कारीगरी पर निर्मित विश्वकर्मा भगवान का मनमोहक चित्र न्यासकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह बघेल को भेंट कर उनका सम्मान किया गया।क्षेत्र में इतने बड़े शिक्षक सम्मान समारोह के बाद यादगार पल के लिए श्री राधाकृष्ण मंदिर के सामने सैकड़ों शिक्षकों शिक्षिकाओं ने अतिथियों संग ग्रुप फोटो ग्राफ भी कराया।कार्यक्रम के दौरान सह अतिथियों ने अपने संबोधन में इस तरह के प्रथम बार आयोजित कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की और सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह,जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव,राधवेंद्र सिंह,भागवत जी,आरके सिंह,रवि गुप्ता,त्रिभुअन नारायण सिंह,डा०एके दुबे,सत्यनारायण बंसल,गणेश शर्मा,डॉ ब्रह्मजीत सिंह,श्यामसुंदर जायसवाल,राजकुमार सिंह,ग्राम प्रधान सुशीला देवी,विनोद भारती,राहुल सिंह,अशोक चौरसिया सहित भारी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्र के अन्नदाता मौजूद थे।कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम संकल्प बिद्यालय के प्रबंधक रामप्रकाश पांडेय ने अपने अंदाज में किया और अंत मे ट्रस्ट के अध्यक्ष एंव न्यासकर्ता राजेन्द सिंह बघेल ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App