सोनभद्र

मौसम बदलने से अस्पताल में बढ़ी बच्चों की संख्या

सोनभद्र(विकास द्विवेदी)

सोनभद्र जिले भर में बदलते मौसम की वजह तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वायरल बुखार का फैलाव भी काफी तेजी से हो रहा है। वायरल बुखार की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं। वायरल बुखार के कारण सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बज रहे थे। राबर्ट्सगंज शहर के धर्मशाला रोड स्थित डॉ आरपी सिंह के नेशनल हॉस्पिटल पर पहुंचा तो देखा कि सैंकडा़ें की संख्या में परिजन अपने बच्चों के साथ बैठे थे। कई महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को अपने गोद में लेकर बैठी थी। कई महिलाओं से मिलकर बातचीत की गई। अधिकांश लोगों ने बताया कि बच्चे को सर्दी-खांसी व बुखार है। डॉक्टर साहब से दिखाने के नंबर लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद चिकित्सक के कक्ष में प्रवेश किया तो देखा कि लगभग बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे थे। जिसका इलाज करने में चिकित्सक व्यस्त दिखे।

सर्दी खांसी से बच्चों को हो रही परेशानी

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से प्रत्येक साल सर्दी खांसी, बुखार, निमोनिया, सांस लेने में परेशानी की शिकायत उत्पन्न होती है। इससे लोगो को घबराने की जरूरत नही है। खान-पान के साथ समय पर इलाज कराने से रोग से निजात मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव होने से खासकर बच्चो में सर्दी-खांसी व बुखार होने की शिकायत बढ़ी है। प्रतिदिन सैकड़ो बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सितंबर में बच्चों का कैसे रखे ख्याल
सोनभद्र। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सितंबर में बच्चों का ख्याल रखने के लिए, उन्हें साफ पानी और ताजा, घर का बना खाना खिलाएं, धूप से बचाएं और सूती कपड़े पहनाएं। टीके लगवाएं और स्वच्छ हाथ रखने को प्रोत्साहित करें। बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खूब पानी या पेय पदार्थ दें और डॉक्टर से नियमित जांच कराते रहें। कोई भी चिंता होने पर बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेने में संकोच न करें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App