सोनभद्र

खैराही में बिजली की मनमानी: लाइनमैन पर धनउगाही के आरोप, 20 घरों में 2 दिन से नहीं है बिजली

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
विकासखंड म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में लगभग बीस घरों में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लाइनमैन पैसे लेकर कुछ पोलो में जहां पर बिजली संचालित हो रही है वहां से अपने चहेतो को उस पोल से तार जोड़वाकर उनके घरो मे विद्युत आपूर्ति की सप्लाई दी जाती है। कुछ ग्रामीणों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि क्षेत्रीय लाइनमैन महीने में जिनके यहां मीटर नहीं लगा हुआ है उनसे महीना में कुछ रकम लेकर धनउगाही कर उन्हें विद्युत आपूर्ति सप्लाई दी जाती है। और जिनके यहां मीटर लगा हुआ है जब भी ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो नए ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर उनसे भी धनउगाही की जाती है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि हमारे यहां मीटर लगे होने के बावजूद नए ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर क्षेत्रीय लाइनमैन द्वारा हर बार नए ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर पैसे लिए जाते है,जिससे उनके ऊपर दोहरी मार होती है।एक तो उनके पास मीटर कनेक्शन होता है, दूसरा वह पैसा देकर नए ट्रांसफार्मर को लगवाते है या उसे रिपेयर करवाते है, जिससे की सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की सप्लाई हो सके और उनके घरों तक विद्युत पहुंच सके। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सप्लाई करवाने की मांग करते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच कर इन लाईनमैनों के ऊपर कठोर कार्रवाई करवाने की मांग की है।
जिसकी जांच हो और उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। इस संबंध में एसडीओ शिवम गुप्ता से सेलफोन पर बात कि गई तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो कोई प्रूफ हमें दीजिए और विद्युत आपूर्ति के संबंध में बताया कि कंप्लेंट नंबर हमें दीजिए तभी आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App