सोनभद्र

श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर की नई कार्यकारिणी घोषित – आशीष गुप्ता बने अध्यक्ष, श्री गणेश गुप्ता प्रबंधक

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

धनखोर गांव में वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा को और भव्य बनाने के लिए इस वर्ष भी नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। श्री रामलीला संस्कृति मंच के बैनर तले आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया।बैठक में आशीष गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं श्री गणेश गुप्ता (पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि) को प्रबंधक चुना गया। नई समिति में अन्य प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं –महासचिव: बुद्धिराम सिंह खरवार (समाजसेवी),उपाध्यक्ष: उदय प्रताप गोंड (रिटेलर),महामंत्री: राहुल सिंह,सचिव: अमरेश गुप्ता,संरक्षक: लल्लन प्रसाद,सह संरक्षक: नंदलाल गुप्ता,कोषाध्यक्ष: विवेक गुप्ता,व्यास: उमाशंकर गुप्ता एवं रघुबर दयाल,वरिष्ठ सलाहकार के रूप में जगमोहन गुप्ता, विनोद गुप्ता, राम प्रसाद खरवार और संतोष गुप्ता को शामिल किया गया। पात्र संयोजक की भूमिका अशोक कुमार गुप्ता, कालीचरण खरवार और अर्जुन राम निभाएंगे। बैठक में गांव के तमाम सम्मानित नागरिक और युवा भी उपस्थित रहे और अपनी-अपनी राय रखी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा “हमारी कोशिश है कि इस वर्ष की रामलीला को भव्य, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से यादगार बनाया जाए। यह केवल एक मंचन नहीं, बल्कि गांव के लोगों को एकजुट करने और हमारी संस्कृति, मर्यादा और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है। सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होने वाली रामलीला का हर पात्र जीवंत हो और दर्शकों को सुखद अनुभव दे. ।प्रबंधक गणेश गुप्ता ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य एक सफल, अनुशासित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आयोजन करना है ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।

कब और कहां होगा मंचन
रामलीला का मंचन धनखोर तिराहा बाजार में होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार मंचन के दौरान विशेष प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली और पारंपरिक संगीत का भी प्रबंध किया जाएगा। गांव के वरिष्ठ नागरिकों के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को और भी आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।गांव के लोगों ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई दी और भरोसा जताया कि इस वर्ष की रामलीला अधिक भव्य और अनुकरणीय होगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App