सोनभद्र

दुद्धी में 24 लेखपालों का कार्यक्षेत्र एसडीएम ने बदला

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए दुद्धी तहसील में कार्यरत 24 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य राजस्व कार्यों में अधिक पारदर्शिता लाना और उनके निस्तारण की गति को तेज करना है। राजस्व विभाग से जुड़े कार्य सीधे जनता की समस्याओं से संबंधित होते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे शिकायतों का समय पर समाधान होने और फाइलों के लंबित रहने की समस्या कम होने की उम्मीद है। जारी आदेश के तहत, अनूप कुमार यादव को कुण्डाडीह (अतिरिक्त प्रभार बभनडीहा रनटोला), चंद्रशेखर को सेंदुर और भंवर, द्वारिका प्रसाद को जोगेन्द्रा, मकरा और पाटी, मकबूल अहमद को आरंगपानी, अशोक कुमार को जोरूखाड़ (अतिरिक्त प्रभार बोम, जाताजुआ, बैरखड़, सुखड़ा, जामपानी), अमरजीत कुमार को बलियरी, रासपहरी और चांगा, सुद्दन को धरतीडोलवा, धोरपा, धूमा और मुड़ीसेमर, धीरज कुमार पटेल को सरडीहा और रन्नू, गौरव कुमार चौधरी को सुगवामान, लाम्बी, बैना और धनवार, नवनीत कुमार को इकदिरी और आसनडीह, लालबाबू सरोज को बघाडू, रवि प्रकाश सहगल को सुन्दरी, भीसुर और अमवार, अशोक जायसवाल को अंजानी, अरझट और झीलो, अरुण कन्नौजिया को रजखड़ और हथवानी, सुशील पाण्डेय को डूमरडीहा और कटौली, महेन्द्र प्रसाद को घघरी, बरवे और सेवढ़ी टोला, विनोद सिंह को पारसी और बासी, राघवेन्द्र दत्त को नगवा और कोरची, अश्वनी कुमार को झारोखुर्द और कटौंधी, अभिषेक कुमार को सुपाचुआं लौबन्द और लिलासी कलां, अल्लाउद्दीन को मझौली, घिवही और हरनाकछार, मनोज कन्नौजिया को परनी और पड़री, परमजीत कुमार को जीगनहवा, नवाटोला, करमघट्टी और डुमरहर, तथा राकेश कुमार को रणहोर की नई जिम्मेदारी दी गई है। उपजिलाधिकारी दुद्धी ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों को तत्काल चार्ज हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि नई तैनाती के बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, राजस्व कार्यों की गति तेज होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

बोले एसडीएम
उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी लेखपालों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App