सोनभद्र

महिला के गर्दन पर धारदार हथियार लगाकर लूटे गहने समेत नगदी, बाइक में लगाई आग

दुद्धी। अमवार के पुनर्वास कालोनी में मंगलवार की आधी रात चोरों ने घर मे घुस कर महिला के गर्दन पर चाकू रखकर गहना व नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। अमवार चौकी क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी में मंगलवार की रात करीब दो बजे दो बच्चों के साथ होमा फ़ौजानी 26 पत्नी मु0 अमीरुल हक्क अपने कमरे में सो रही थी। चोरी की घटना के समय पांच मिनट के लिए लाइट कट गई। उसी बीच घर के पीछे से दीवाल फांदकर घर मे सीढ़ी से उतरकर सो रही महिला के घर मे घुस गए। दो नकाबपोश चोर महिला के गर्दन पर धारदार हथियार चाकू को लगाया जिससे महिला डर की वजह से आवाज नहीं दे पाई। चोरों ने अलमारी से दो कान झुमका, एक मंगलसूत्र, पाजेब, एक मांगटीका, एक मेहदी छल्ला, दो अंगूठी समेत पांच हजार रुपये नगद निकाल कर जाने लगे। उसी समय घर मे खड़ी यामाहा एसएस बाइक में बैटरी लगे जगह पर आग लगा दिए। जिससे बाइक भी 50 फीसदी जल गया। उसके बाद घर के बाहर चोर निकलकर फरार हो गए। महिला ने रात में ही शोर मचाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। उक्त घटना की सूचना अमवार चौकी व कोतवाली पुलिस को जानकारी दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई। कोतवाल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामला सन्दिग्ध है। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर रही है। सर्विलांस टीम लगाई गई है। घटना से सम्बंधित सभी तथ्यों के साथ ही जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

पीड़िता के पति तीन भाई हैं। दो भाई में बड़ा भाई फरीदुल हक्क बाहर कमाने गया हुआ है। जबकि मझला भाई शहिदुल हक्क दो सितंबर को बाहर से कमाकर लौटा है। पीड़िता के दो बच्चे मु0 अयान रजा6, शिफॉन रजा 1 वर्ष जो घटना के समय साथ मे रहे। पीडिता के ससुर एनुल हक्क ने बताया कि छोटा बेटा अमीरुल हक्क पिछले दो माह पहले गुजरात के सूरत में साड़ी कढ़ाई का काम करने गया हुआ हैं। तीनों भाइयों का आपस मे मकान सटा हुआ बना है। दोनों घरों के बीच मे सबसे छोटा भाइ का घर है जहाँ घटना हुई है।
कोतवाल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामला सन्दिग्ध है। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर रही है। सर्विलांस टीम लगाई गई है। घटना से सम्बंधित सभी तथ्यों के साथ ही जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App