सोनभद्र

ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भव्य रूप से मनाया विश्वकर्मा पूजनोत्सव का कार्यक्रम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को औद्योगिक प्रतिष्ठानों निजी कल कारखानों में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना कर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई।आयोजकों द्वारा पूजा पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। आदि शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से यजमान द्वारा पूजा अर्चना कराई गई।पंडालों में बाद्ययंत्रो की धुन पर बाबा विश्वकर्मा जी के भजन कीर्तन जयकारों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया ।परियोजना परिसर सहित मोटर गैरेज निजी प्रतिष्ठानों में सुख संवृद्धि उन्नति के लिए बाबा विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गयी।

अजीरेश्वर धाम परिसर में बाबा विश्वकर्मा भगवान के मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाँती इस वर्ष भी मेसर्स बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मुखिया राजेन्द्र सिंह बघेल के सुपुत्र गौरव सिंह बघेल ने सपत्नीक सारिका सिंह बघेल के साथ पूजा पाठ कर सुख समवृद्धि की मंगल कामनाएँ की। ततपश्चात प्रसाद बितरण के बाद सौकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर राजकुमार सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय,त्रिभुअन नारायण सिंह श्यामसुंदर जायसवाल अशोक कुमार चौरसिया गणेश शर्मा आर के सिंह सहित क्षेत्र के तमाम शिक्षक/शिक्षिकाएं व अन्नदाता मौजूद रहे मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App