सोनभद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया। चुर्क मण्डल के चुर्क बाजार मे स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सामने 75 किलो का केक सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने सौहर गीत के माध्यम से बधाई दी। तत्पश्चात् नगर पंचायत चुर्क घुरमा के सफाई नायको को अंगवस्त्र पहनाकर फूलों की वर्षा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुर्क/गुरमा नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने किया। मुख्यअतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा एवं करोड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत है और उनके जीवन से प्रभावित होकर समाज एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर विकसित भारत निर्माण के लिए काम कर रहे है।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जब एक मजदूरी करने वाले का बेटा नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाता है तो पहले धरती माता व देश के संविधान को प्रणाम करता है।
इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, डॉ धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, मनोज सोनकर, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, संतोष शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App