सोनभद्र

नियम का पालन नहीं करने पर पेट्रोल पंप के संचालक पर होगी कार्रवाई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का अभियान चलाया जा रहा। कुछ पेट्रोल पंप संचालक चोरी छुपे मनमाने तरीके से पेट्रोल दे रहे हैं। मनमानी करने पर परिवहन व यातायात विभाग के अधिकारियों ने कई पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर हेलमेट पम्प पर तेल लेने आ रहे बाइक का चालान भी किया गया। एआरटीओ राजेश्वर यादव के मुताबिक पेट्रोल पंप पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
कई संचालकों ने पेट्रोल पंप पर हेलमेट रखवा दिए हैं। ग्राहक के आने पर उनको हेलमेट देकर वाहन में पेट्रोल डाल दिया जाता है। इसकी शिकायत लगातार उच्चाधिकारीयों को मिल रही थी। अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता व यातायात निरीक्षक विनोद यादव
ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया। पीटीओ ने बताया कि लगातार पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जहां भी नियम का पालन नहीं होगा, उन संचालकों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी। जाँच के दौरान करीब एक दर्जन बाइक का चालान किया गया। इसके साथ ही बाइक चालकों को सख्त हिदायत दिया गया कि दोबारा पकड़े जाने पर सीज का कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App