सोनभद्र

अजय यादव बने पड़री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, नई टीम का गठन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़़री कमरीडाड़़ में रामलीला कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। अजय यादव को अध्यक्ष, रजनीश यादव, शीलवन कुमार यादव, विनय कुमार यादव, श्रवण यादव को उपाध्यक्ष , चुना गया।
कमेटी में अन्य पदाधिकारियों में मनोज कुमार एडवोकेट कोषाध्यक्ष, राम गवर्नर सचिव, रामजतन यादव संरक्षक, पिटेंश यादव संयोजक, महामंत्री, केदार यादव, राम सुबाल यादव, अजय गौतम बनाए गए। अध्यक्ष अजय यादव ने बताया की हमारे गांव की श्री यदुवंशी रामलीला समिति का गठन में स्व० लाल बहादुर गुरु जी के नेतृत्व में  सन  1989 में पहले गाँव के वरिष्ठ लोगों के साथ मिलकर किया गया था तथा गाँव के ही लोगों रामलीला पात्रों के चयन कर प्रशिक्षित कर कुशल पात्र बनाया जिससे पड़री की रामलीला कमेटी सोनभद्र के पिपरी, अनपरा, बैरपान, म्योरपुर इत्यादि जगहों पर कुशल मंचन कर चुकी है विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा है जिसमें व्यास पाठ कन्हैया लाल यादव, शिवनारायण यादव, राम किशुन यादव को दी गई है। पात्र संयोजक की भूमिका संजय कुमार यादव, केदार नाथ,धर्मेंद्र यादव, नंदू यादव, और सुरेंद्र कुमार, परशुराम, राकेश,राम शकल, वृंदावन यादव, अनंता यादव निभाएंगे रामलीला मंचन पड़री, कमरीडाड़ टोले में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 21 सितंबर 2025 को होगा, रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर तक चलेगा। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। इस अवसर कमेटी के पदाधिकारियों ने सहयोग एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App