सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव,सनसनी

गुरमा,सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता)चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे सोमवार की अलसुबह शव देखे जाने से आस-पास के लोगो मे हडकंप मच गया। स्थानीय लोगो ने बताया की अलसुबह जब हम लोग उठे तो देखा की दुसरे लेन मे ईट लादकर खड़ी ट्रक का चालक सड़क के किनारे मृत अवस्था मे है। जिसकी तत्काल सूचना चोपन पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक चालक की शिनाख्त विरू उम्र लगभग 35 बर्ष, पुत्र बाबूराम निवासी कोटा- कनाच थाना चोपन के रूप मे हुई। हत्या एंव एक्सीडेंट को लेकर लोगो मे तरह-तरह की चर्चा बनी रही। मृतक के वाहन मे ईट भरा था जो चोपन की तरफ जा रहा था।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, एसएसआई अभयनाथ यादव मौके पर पहुंचे उन्होने शव की शिनाख्त करने के बाद जांच पड़ताल कर शव अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस का कहना है की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App