सोनभद्र

संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत

बीजपुर/सोनभद्र। रामजियावन गुप्ता)

क्षेत्र में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।अपने संतान की सलामती एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना किया। व्रती महिलाओं ने बीजपुर बाजार सब्जी मंडी, दुधहिया देवी मंदिर पुनर्वास,श्री बेड़िया हनुमान मंदिर,अजीरेश्वर धाम जरहाँ समेत अन्य नदी व सरोवर के किनारे जाकर पूजा पाठ किया। दोपहर में ही व्रती माताओं ने प्रसाद बनाकर पूजा पाठ की तैयारी कर लिया। शाम होते ही व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पर पहुंची। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन पूजा की थाल लेकर घाटों पर पहुंच पूजा अर्चन में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाकर व जीमूतवाहन की कथा सुनकर पूजा पाठ किया।इस व्रत में मातायें अपने संतान की सलामती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा दिन निर्जल व्रत रख कर पूजा पाठ करती है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App