सोनभद्र

बीजपुर एसएचओ अखिलेश मिश्रा के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम मे बीजपुर एसएचओ रहे अखिलेश मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई । इस दौरान माहौल गमगीन रहा । बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक रहे अखिलेश मिश्रा का स्थानांतरण शनिवार को पन्नूगंज हेतु हो गया । रविवार की सुबह से ही उनसे मिलने व विदाई देने के लिए क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा । उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर उनको सुभकामनाएँ दिया व अपने अनुभव साझा किया । विदाई के दौरान ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक के रूप में बीजपुर में बिताया गया उनका कार्यकाल यादगार रहेगा उनके स्थानांतरण पर क्षेत्रीय लोगों ने भावुक होकर कहा कि प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने अपनी सरल एवं मृदुभाषी शैली से आम जनमानस में एक अलग छवि बनाई थी इनका स्थानांतरण होना जहां बेहद खल रहा है वहीं नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक के अनुभव का लाभ क्षेत्र के लोगों के लिए सहायतार्थ होगा। विदाई समारोह मे सभी पुलिसकर्मी सहित पत्रकार व क्षेत्रीय संभ्रांतजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App