सोनभद्र

नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता ) रविवार की सायं नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीजपुर थाने का पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाने के सभी पुलिस कर्मियों से औपचारिक जान पहचान किया व थाने का जायजा लिया । आगे उन्होंने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसना व अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर क्षेत्र में अमन चैन कायम रखना, गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाना तथा शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी ।
विदित हो कि शनिवार की देर रात्रि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण पन्नूगंज थाने हेतु हो गया इसी क्रम में निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण बीजपुर हुआ है ।
मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले बेहद हंसमुख व सरल स्वभाव के धनी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि असहाय व पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं ।
नवागत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह ने अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही व आम जनमानस से अपील किया कि क्षेत्र की घटनाओं की सही सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App