सोनभद्र

एक आदर्श प्रहरी राजेश जी चौबे का हुआ भावभीनी विदाई

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट रहे चौकी इंचार्ज राजेश चौबे जी की रेणुकूट के धरती पर एक भावुक क्षण उस समय आया जब हमारे मुरधावा के वरिष्ठ व्यवसाय ने एक कर्मठ, व जनसेवक पुलिस अधिकारी, श्री राजेश चौबे जी को भाव भीनी विदाई दी गई। रेणुकूट चौकी इंचार्ज के रूप में उन्होंने जिस निष्ठा, व पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वह वास्तव में सराहनीय रहा है। उनके कार्य शैली को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद, व बजरंग दल सहित कई स्थानीय संगठनों व नगर के आम नागरिकों ने अपने आत्मीय स्नेह और सम्मान के साथ उन्हें विदा किया। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि पुलिस विभाग से जुड़े किसी अधिकारी को इस कदर जनसमर्थन, प्रेम और श्रद्धा प्राप्त हो।

राजेश जी की सबसे बड़ी विशेषता थी जनता से सहज और आत्मीय संबंध, बिना कारण किसी को परेशान न करना, विनम्र व्यवहार, और हर परिस्थिति में न्याय संगत निर्णय लेना। उन्होंने पुलिसिंग की उस छवि को साकार किया, जो आम जनता के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना जगाती है।

उनकी सेवा के दौरान रेणुकट में शांति, सौहार्द और भाईचारे का जो वातावरण बना रहा, वह उनकी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। न केवल वे एक अच्छे अधिकारी रहे, बल्कि एक मित्रवत व्यक्तित्व भी, जो हर किसी से मुस्कुरा कर मिलते और हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से लेते थे।

उनकी विदाई से नगरवासियों के मन में एक खालीपन और कमी का एहसास हो रहा है। आज हम सबकी आंखों में आभार का भाव और दिल से उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App