सोनभद्र

Sonbhadra News: ट्रक पे पुलिसकर्मी द्वारा पत्थरबाजी मामले मे राबर्ट्सगंज एसएचओ लाइन हाजिर, संबंधित पुलिसकर्मियो के विरुद्ध निलंबन का कारवाई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोला प्लाजा के पास खनिज चेकिंग बैरियर पर भागते वाहनों को रोकने के लिए पत्थरबाज बन बैठी पुलिसकर्मी अब कारवाई के जद में आने लगे है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने राबर्ट्सगंज एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया और संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कारवाई किया है। माधव सिंह को राबर्ट्सगंज का नया एसएचओ बनाया गया है।

बताते है कि आधी रात लोढ़ी बैरियर पर खनिज विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम के खनिज लदे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टोल प्लाजा की तरफ से तीन वाहन आए। उन्हें जब रोकने की कोशिश गई तो चालक उसे लेकर तेजी से आगे बढ़ने लगे। आरोप है कि चालकों ने मौके पर मौजूद खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला को कुचलने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद वर्दीधारियों ने वाहनों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस घटना से जुड़े 20 और 30 सेकेंड के दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें पहले रोकिए, रोकिए, इनको रोकिए… की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं वाहनों को नजदीक पहुंचते ही वर्दीधारियों की तरफ से पत्थर मारा जाना दिखाई दे रहा है। पत्थर मारे जाने के बाद भी तीन वाहन तेजी से निकलते दिख रहे हैं। जब यह वीडियो लोगों के सामने आए तो तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और सोशल मीडिया पर सोनभद्र पुलिस की लोगों ने जमकर खिंचाई किया की आखिर पुलिस को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई जो पत्थर चलाना पड़ा। सोनभद्र पुलिस ने ट्वीट के जरिये अवगत कराया कि इस मामले में खनिज पर्यवेक्षक के चेकिंग की जा रही थी। खनिज पर्यवेक्षक द्वारा ट्रकों की चेकिंग करने हेतु रोकने का प्रयास किया जिस पर ट्रक चालकों द्वारा गाड़ियां न रोकते हुए गाड़ियों को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खनिज पर्यवेक्षक को जान से मारने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास की गयी तथा मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रकों को रोकने पर ट्रक चालकों ने उल्टी लेन में गाड़ियों को भागने लगे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। ट्रकों द्वारा जान से मारने की नियत के संबंध में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App