सोनभद्र

रामनगीना फार्मेसी में अश्लील गानों पर डांस करने के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी। तहसील मुख्यालय से 12 किमी मझौली गांव में स्थित रामनगीना फार्मेसी कालेज में अश्लील गानों पर डांस करने का मामला थम नहीं रहा है। रामनगीना फार्मेसी कालेज में आयोजित शिक्षक दिवस पर हो रहे कार्यक्रम में अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा भोजपुरी के अश्लील गाने “राजा जी के दिलवा टूट जाई” व “लगा दिही चोलिया के हुक राजा जी” के डीजे साउंड पर जमकर डांस करते नजर आए। जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह के वीडियो वायरल होते ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शर्मसार की स्थिति बताई।

शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सोनभद्र वागीश शुक्ला को ज्ञापन देते हुए दीपक कुमार मंडल अध्यक्ष दुद्धी द्वारा ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि रामनगीना फार्मेसी कालेज मझौली में शिक्षक दिवस समारोह में भोजपुरी के अश्लील गानों पर शिक्षक व छात्र छात्राओं के साथ डांस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों आक्रोश व्याप्त है कि गरीब आदिवासी परिवार अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार की उम्मीद से कॉलेज में भेजते हैं। जिससे शिक्षा जगत क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। और समाज में अराजकता फैलाई जा रही है। इस शिक्षण संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सुमित सोनी, प्रेमनारायण सिंह मोनू, अंशुमान राय, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रामनगीना फार्मेसी कालेज में शिक्षक दिवस पर अश्लील गाने पर डांस को लेकर एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम सोनभद्र वागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। एवीबीपी कार्यकर्ता अमन जायसवाल, नीतेश गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, आशीष रंजन, राजन सोनी, पीयूष कसेरा ने आक्रोश जताते हुए रामनगीना फार्मेसी कालेज के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।
एडीएम सोनभद्र वागीश शुक्ला ने एसडीएम दुद्धी को जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App