सोनभद्र

जेल में लगा शिविर, महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र जिला कारागार में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सभी महिला कैदी के स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब आर्या राबर्ट्सगंज की तरफ से आयोजित किया गया था।
आस्था हॉस्पिटल की डॉ. वीना सिंह, डॉ अनामिका सिंह और डॉ अनुराधा राय ने जेल की सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कराई गई तथा सभी महिलाओं को संस्था की तरफ से सैनिटरी पैड, हैंड टॉवल, डेंटल कीट, फल, चॉकलेट आदि वितरण किया गया। इसमें इनर व्हील क्लब आर्य रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव पूजा अग्रहरि, उपाध्याय रितु अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, परनिता सिंह, अंकिता केजरीवाल, सविता अग्रवाल, मोनाली अग्रवाल, आदी मौजूद रही। जेलर अरविन्द सिन्हा ने कहा कि जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराई जाती है इनकी समस्याओं को संज्ञान में लेने के बाद उसका निदान किया जाता है। आज संस्था द्वारा महिलाओं का विशेष जाँच कैम्प लगाया गया। जो बेहद सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App